फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bride came from Iran with engineer Shoaib, village gathered to see her

Muzaffarnagar: इजीनियर शोएब संग ईरान से आई दुल्हन, देखने उमड़ पड़ा गांव, महिलाएं बोलीं-'फातिमा तो घणी सोणी है'

Fri, 29 Nov 2024 11:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 29 Nov 2024 11:24 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के कुटेसरा निवासी सिविल इंजीनियर शोएब ईरान से दुल्हन लेकर लाैटा तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की महिलाओं को ईरान की फातिमा खूब सुंदर लगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bride came from Iran with engineer Shoaib, village gathered to see her
नवदंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल के कुटेसरा गांव के सिविल इंजीनियर मोहम्मद शुएब ने ईरान की फातिमा परवीन से निकाह किया है। ईरान से दुल्हन गांव पहुंची तो देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। दावत-ए-वलीमा में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


ईरान में सिविल इंजीनियर है शोएब
कुटेसरा के सैकड़ों युवा अलग-अलग देश में नौकरी कर रहे हैं। गांव का मोहमम्द शुएब ईरान में काफी दिनों ने सिविल इंजीनियर है। ईरान में उसे युवती फातिमा परवीन से प्रेम हो गया। दोनों के बीच बातचीत से शुरू हुआ मेलजोल से रिश्ताें की डोर मजबूत हुई। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा तो दोनाें ने निकाह की बात परिजनों से की।

विज्ञापन

परिजनों की रजामंदी से किया निकाह
17 नवंबर को परिजनों की सहमति से दोनों ने सात समंदर पार विदेशी धरती पर निकाह कर लिया। गांव में परिचित और रिश्तेदार दोनों के भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे। दुल्हा-दुल्हन लौटे तो गांव के एक मंडप में दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने वलीमा में लजीज व्यंजनों को स्वाद चखा और नवदंपती को दुआएं दीं।

दुल्हन की झलक पाने को आतुर दिखी महिलाएं
हाल ही में शोएब विदेशी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा था। दुल्हन की झलक पाने के लिए परिजन और ग्रामीण बेसब्री से आतुर थे। स्वदेश आने पर दो दिन पूर्व परिजनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से नवदंपती का खैरमकदम किया गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ दावत-ए-वलीमा की रस्म पूरी की गई। गांव में मिले स्नेह से परिवार गदगद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed