फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Board meeting of district panchayat lasted for 15 minutes amidst uproar by the opposition

मुजफ्फरनगर: विपक्ष के हंगामे के बीच 15 मिनट चली जिला पंचायत की बोर्ड बैठक, नतीजा शून्य

Wed, 27 Apr 2022 03:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 03:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने करीब 15 मिनट बाद ही बोर्ड बैठक के समापन की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Board meeting of district panchayat lasted for 15 minutes amidst uproar by the opposition
जिला पंचायत बोर्ड बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुधवार को आयोजित की गई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। केवल 15 मिनट चली बैठक में न तो कोई प्रस्ताव पास हुआ और न ही किसी कार्ययोजना का गठन हुआ। विपक्ष के हंगामे के बीच15 मिनट में ही बैठक समाप्त हो गई और नतीजा शून्य रहा। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में विपक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में काम दिलाने की मांग रखी। बैठक शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें: मवाना रोड पर 12 घंटे गरजे 10 बुलडोजर, 100 निर्माण किए ध्वस्त, ली 18 गांव की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने करीब 15 मिनट बाद ही बोर्ड बैठक के समापन की घोषणा कर दी।

इस दौरान सत्ता पक्ष ने ध्वनि मत से कई प्रस्ताव पास किए। बैठक में रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, एमएलसी वंदन वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार मौजूद रहे।

बैठक से निकाले गए पंचायत सदस्यों के पति और प्रतिनिधि
बोर्ड बैठक शुरू होते ही महिला जिला पंचायत सदस्यों के पति और प्रतिनिधियों को सभागार से बाहर निकाल दिया गया। इस पर भी काफी देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed