{"_id":"627cd2fc2899c7614f114579","slug":"muzaffarnagar-bharatiya-kisan-union-supremo-chaudhary-naresh-tikait-appeared-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, इस मामले में चल रही है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश, इस मामले में चल रही है सुनवाई
Thu, 12 May 2022 02:57 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 May 2022 02:57 PM IST
सार
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने मृतक का पंचनामा भरने वाले दरोगा चंद्र सेन ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एडीजे कोर्ट 11 में पेश हुए। यहां उन्होंने कोर्ट में मृतक जगबीर सिंह का पंचनामा भरने वाले दरोगा चंद्र सेन के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। हत्या के मुख्य अभियुक्तों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
विज्ञापन
हत्या के मुख्य अभियुक्त राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी नीरज कांत मलिक ने बताया कि नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए हैं। फिलहाल कोर्ट ने मुकदमे में नई तारीख 27 मई निर्धारित की है।
चौधरी नरेश टिकैत के साथ किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल रेशपाल, मास्टर ओमपाल सिंह, मास्टर ओमप्रकाश वर्मा, बाबू बिह्रम सिंह ,मास्टर बलजोर सिंह, आदि शामिल रहे।