फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Accused of murder of missing son

लापता बेटे की हत्या का लगाया आरोप, तहरीर दी

Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accused of murder of missing son
लापता बेटे की हत्या का लगाया आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव रामपुर में लापता युवक का शव मिलने के मामले में पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
गांव रामपुर निवासी 18 वर्षीय छात्र शुभम पुत्र प्रमोद कुमार 14 अगस्त को लापता हो गया था। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन उस समय फोटो उपलब्ध नहीं होने के कारण गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी थी। रविवार सुबह युवक के पिता प्रमोद कुमार रतनपुरी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे, तभी ग्राम प्रधान रामपुर राजकुमार सैनी ने पुलिस को जानकारी दी कि लापता शुभम का शव गांव के ही प्रभुदयाल पुत्र सोलाल सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ बुढ़ाना गिरजाशंकर त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी की थी। रविवार देर शाम तक इसके संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सोमवार को शुभम के पिता ने बेटे की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस पिता की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed