फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar accident : The groom uncle has died father injured in car accident

मुजफ्फरनगर में हादसा: दूल्हे के मौसा की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, परिवार में पसरा मातम

Sun, 20 Feb 2022 01:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar accident : The groom uncle has died father injured in car accident
मुजफ्फरनगर में कार हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल गए। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
पुरकाजी बाईपास के पास बरातियों की कार एक स्कूटी को बचाने के प्रयास में कई पलटी खा गई। हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना भोपा के गांव बीड़ाहेड़ी निवासी सागर की बरात रविवार को हिमाचल जा रही थी। बरात में कुछ लोग बलेनो कार से जा रहे थे। कार को टिंकू निवासी वजीराबाद भोपा चला रहा था। करीब 11 बजे जब कार पुरकाजी बाईपास पर पहुंची तो एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार कई पलटी खा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दूल्हे के पिता विनोद व मौसा पूरण सिंह निवासी गांव खंजा कोतवाली देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पूरण सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद को गंभीर हालत के चलते जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। कार चालक व कार में सवार ओम प्रकाश को भी मामूली चोटें आईं हैं।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed