{"_id":"66cb2a7fe322f48d7f0034ad","slug":"muzaffarnagar-3-year-old-innocent-drowned-in-toilet-pit-while-playing-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खेलते-खेलते शौचालय के गड्ढे में डूबा 3 साल का मासूम, डेढ़ घंटे बाद निकाला तो थम चुकी थीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खेलते-खेलते शौचालय के गड्ढे में डूबा 3 साल का मासूम, डेढ़ घंटे बाद निकाला तो थम चुकी थीं सांसें
Sun, 25 Aug 2024 06:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:29 PM IST
सार
शौचालय के निर्माणाधीन गड्ढे में डूबकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम हमजा का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला झोझगान के निर्माणाधीन मकान में तीन साल का मासूम खेलते-खेलते शौचालय के गड्ढे में गिर गया। डूब जाने से मासूम की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
रविवार को गुलफाम का तीन साल का बेटा हमजा अपने मकान के सामने अकेला ही खेल रहा था। खेलते खेलते वह इकबाल के निर्माणाधीन मकान में चला गया। इसी दौरान वह शौचालय के पानी भरे हुए गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटा बाद मोहल्ले के ही युवक ने बच्चे को गड्ढे में पड़ा देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन हमजा को गड्ढे से बाहर निकालकर पुरकाजी पीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलफाम ने बताया कि उसके तीन बच्चों में हमजा सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र छह वर्षीय उजैर और 4 वर्षीय पुत्र साद हैं।