फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 29 people infected with corona in the district

जिले में 29 लोग कोरोना से संक्रमित

Tue, 18 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: 29 people infected with corona in the district
जिले में 29 लोग कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है। सोमवार को जिले में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 296 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 11 लोग संक्रमित मिले। दो प्राइवेट लैब से तथा 16 लोग रेंडम एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए हैं। टोटल 29 लोग एक दिन में संक्रमित पाए गए। इनमें पांच लोग खतौली शुगर मिल के हैं। इनके अलावा चरथावल में एक, नांगल में एक, टांडा माजरा में तीन, नावला में एक, छपार में एक, सिविल लाइन में एक, शहर में एक, आदर्श कालोनी में एक, कंबलवाला बाग में एक, गांधी नगर में पांच, आनंदपुरी में दो, पटेलनगर में एक, सुभाषनगर में एक, भारत माता चौक में एक मरीज मिला है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीएम ने बताया कि सोमवार को 33 मरीज ठीक होने पर उन्हें घर भेजा है। अब टोटल मरीज 1275 हो गए है, जिनमें से 966 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी भी 288 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed