फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 12 families put migration posters on their houses, said - BJP leader troubled them

Muzaffarnagar: 12 परिवारों ने मकानों पर लगाए पलायन के पोस्टर, बोले- भाजपा नेता ने कर दिया परेशान

Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव भिक्की में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मुकदमों में कई लोग जेल जा चुके हैं। आरोप है कि खुद को भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति उन पर झूठे मुकदमा करा रहा है, जिससे परेशान होकर वे गांव छोड़ने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 12 families put migration posters on their houses, said - BJP leader troubled them
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की में एक भाजपा नेता के उत्पीड़न से परेशान होकर धोबी समाज से जुड़े एक दर्जन से अधिक परिवारों ने अपने घरों की दीवारों पर पलायन लिख दिया है। गांव छोड़ने का एलान कर दिया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि गांव निवासी खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार के लोग लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। इन परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके घरों में इस बार बकरीद की खुशियां नहीं, बल्कि भय का माहौल बना है। परिवारों के कई सदस्य जेल जा चुके हैं, जबकि अन्य युवक डर के कारण घर छोड़ गए हैं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है, जिससे सभी परिवार मानसिक तनाव में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भिक्की निवासी फैजान ने बताया कि बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि कथित भाजपा नेता और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनके ही परिवार के 18 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन

इनमें से छह लोगों को जेल भेजा गया था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जमानत के बाद भी उन्हें लगातार धमकाया और परेशान किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता विधवा महिला नफीसा ने कहा कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी, लेकिन उनके बेटों को जेल भेज दिया गया। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। रुकसाना ने बताया कि गांव में भय का माहौल इतना बढ़ चुका है कि अब वह खेतों में काम करने तक जाने से डरती हैं।
 

एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोग घर में घुस आए और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसे अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है।
 

पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराए जाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूरन गांव छोड़ना पड़ेगा। इस मामले को लेकर फिलहाल गांव भिक्की में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
 

ये बोले सीओ
सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि गांव भिक्की में दो पक्षों में मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। एक पक्ष ने जेल जाने और मुकदमों से बचने के लिए जानबूझकर अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। फिलहाल गांव में माहौल शांत है। पुलिस पोस्टरों को पुतवा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed