{"_id":"63a2aecd5f5ad70063294662","slug":"muzaffarangar-villagers-demonstrated-at-police-station-regarding-finding-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना, जमकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना, जमकर किया प्रदर्शन
Wed, 21 Dec 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:29 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
थाने में जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर किशोरी का पता लगाने और उसे वापस लाकर परिजनों को सौंपने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला छह दिन पहले का है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी व्यक्ति ने भोपा थाने पहुंचकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक रोहित पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की बरामदगी नहीं होने के कारण आज सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्रामीण अभी भी थाने पर जमे हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की भी तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के 24 घंटे में किशोरी को बरामद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया।