फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarangar: Gautam, accused of Nikhil murder in Mansoorpur, injured encounter in Saharanpur

Muzaffarangar: रिजॉर्ट में दूल्हे के दोस्त का हत्यारोपी गौतम सहारनपुर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला रिजॉर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Gautam, accused of Nikhil murder in Mansoorpur, injured encounter in Saharanpur
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। आरोपी पुरकाजी के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम शनिवार को सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उससे पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं । उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

विज्ञापन


सीओ खतौली डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस गौतम को पकड़ने के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। वह पुलिस से छिपकर इधर-उधर भाग दौड़ में लगा था। इसी दौरान देर रात वह सहारनपुर क्षेत्र के बड़गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: किसानों से ठगी, ट्रैक्टर के नाम पर बाइक का फर्जी रजिस्ट्रेशन, नए की जगह थमाए पुराने ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजॉर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा के भरतना निवासी और वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा व्यापारी दूल्हे का दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। 

बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। शादी में भगदड़ मच गई। 

आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई। मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed