{"_id":"5e386fe18ebc3e4b5c635240","slug":"muslim-women-procession-in-support-of-caa-muzaffarnagar-news-mrt4671028136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस
मुजफ्फरनगर। भाजपा से जुड़ी मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला। शिवचौक पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश भेजा।
भाजपा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की प्रांत सह संयोजक रूबी गजनी के नेतृत्व में महिलाओं ने खुली जीप में बैठकर सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला। शिवचौक पर मानव श्रृंखला बनाकर सीएए का समर्थन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम संदेश भेजा, जिससे सीएए को सही ठहराया गया। रूबी गजनी ने कहा कि सीएए को लेकर मुस्लिमों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। यह कानून दूसरे देशों से आने वाले पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समाज में भ्रम फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। महिलाओं ने नारे भी लगाए मोदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। शहर के कई हिस्सों में पहुंचकर सीएए का समर्थन किया गया। शाहिन, शमीना, अतिया, शहनाज, खुशनुमा, समा, नोरीन, अलीना, महनाज, अरशिना, मारिया, अलकिबतिया, शगुफ्ता जमाल, जकिया, मुनताज आदि शामिल रही।