फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murderers to be arrested soon, financial assistance received

अनुज हत्याकांड : हत्यारों की हो जल्द गिरफ्तारी, मिले आर्थिक सहायता

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murderers to be arrested soon, financial assistance received
मुजफ्फरनगर। दवा विक्रेता अनुज की हत्या को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार सुबह एसपी देहात नेपाल सिंह से मिले। दवा कारोबारियों ने अनुज के हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कारोबारियों ने दुस्साहसिक हत्या का विरोध करते हुए भविष्य में दवा विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाए जाने की भी मांग की। एसपी देहात से मिलने वालों में प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, संजय गुप्ता, सतीश तायल के साथ ही व्यापार कल्याण बोर्ड उद्योग समिति के संजीव वर्मा और सर्व ब्राह्मण महासभा से सचिन त्यागी व अमित वत्स आदि शामिल रहे। उधर, मोरना के मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अनुज कर्णवाल की हत्या के विरोध में शुक्रवार को पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इंद्रपाल सिंह, लोकेश, मोनू, चंद्रपाल, विकास, सैफुल्ला, इकबाल और मनोज आदि ने इस बाबत सीओ भोपा, इंस्पेक्टर से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed