फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder or suicide mystery

हत्या या आत्महत्या रहस्य बना

Thu, 10 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:54 AM IST
Murder or suicide mystery
बुढ़ाना। विज्ञाना मार्ग पर मिले युवक और युवती के शव को लेकर पुलिस की उलझनें बढ़ गई हैं। मौका ए वारदात और लाशों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है हत्याओं के पीछे कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग है। युवती के पहनावे से उसके अच्छे परिवार से ताल्लुक होने की संभावनाएं हैं। दोनों हम उम्र हैं और एक साथ मौत के घाट उतारे गए हैं। शवों की शिनाख्त के बाद ही हत्याओं का राज सामने आ पाएगे। फिलहाल पुलिस बागपत, शामली, मेरठ और हरियाणा के जिलों पर फोकस किए है।


बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को जैसे ही दो लाशों के सड़क किनारे खेत में पड़े होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। चुनाव के अंतिम चरण में जुटी पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौका ए वारदात पर जिस हालत में युवक और युवती की लाशें मिली, उसको देखकर आशंका आनर किलिंग की लग रही है, क्योंकि दूर तक दुर्घटना के कोई लक्षण नहीं दिखे। जहां तक आत्महत्या के शक का सवाल है तो शवों के अस्त-व्यस्त कपड़ों की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता। माना जा रहा है कि गाड़ी से लाशों को खींचते समय कपड़े अस्त-व्यस्त हैं।


युवती नए लिबास में है, जबकि जींस पहने था। संभावना यह भी है कि दोनों एकसाथ देख गुस्से में परिजनों ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए लाशों को बुढ़ाना में ठिकाने लगा दिया गया। दोनों की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। पुलिस की शिनाख्त करने की कोशिशें भी कारगर नहीं हुई। अभी तक जो भी कयास पुलिस लगा रही है वह सब अंदाज पर ही तय हैं। हत्याओं का सच तो शिनाख्त के बाद ही सामने आएगा। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने की है। शवों की जेब में कोई आईडी, मोबाइल अथवा कोई कागज नहीं मिला, जिससे शिनाख्त में कोई मदद मिल पाती।
विज्ञापन


जनपद के थानों में भी बीते एक सप्ताह में ऐसे हुलिए के किसी प्रेमी युगल की गुमशुदगी नहीं है। शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं दिख रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से नाक और मुंह से खून बह रहा है, उससे लगता है कि दोनों को गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस ने आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा के वेस्ट यूपी की सीमा से जुड़े जनपदों में भी शवों की पहचान के लिए इत्तला कर दी है, क्योंकि प्रेम प्रसंग के मामलों में हरियाणा में ऑनर किलिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव का कहना है कि लाशों को देखकर लगता है कि शव बाहर से लाकर यहां फेंके गए हैं। यह भी हो सकता है कि दोनों ने सुसाइड किया हो। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed