फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder accused injured in encounter, Monu's last rites performed

Muzaffarnagar News: हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल, मोनू का अंतिम संस्कार

Wed, 20 Aug 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Murder accused injured in encounter, Monu's last rites performed
 मोनू की फाइल फोटो बुढ़ाना
बुढ़ाना। कस्बे के अनुसूचित जाति के मोनू (25) की हत्या के मामले में कस्बे में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के 12-13 निशान की पुष्टि हुई है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हत्या में नामजद आरोपी सादिक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी करिश्मा ने दूसरे समुदाय के सात नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दूसरे वर्ग के युवकों की पिटाई करने से उसके पति की मौत हुई है। उधर, पुलिस ने कस्बे के पास ही गश्त के दौरान पल्सर बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्त करबला रोड निवासी सादिक है। पुलिस मोनू की हत्या के प्रकरण में उसकी तलाश कर रही थी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित को मिले आर्थिक सहायता
बुढ़ाना। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मृतक मोनू के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता की जाए। मंत्री ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी, विनोद सैनी, मुकेश शर्मा व रामनरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed