{"_id":"6a5bdc719e61a2762c06264e","slug":"municiple-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176158-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर के कूड़ा निस्तारण पर खर्च होंगे 26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर के कूड़ा निस्तारण पर खर्च होंगे 26 करोड़
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड की बैठक में 100 करोड़ से अधिक के निर्माण और विकास संबंधी प्रस्ताव पास हुए। कुछ मामलों में मामूली विरोध के बीच बोर्ड बैठक 15 मिनट में ही समाप्त हो गई। भवनों के नामांतरण संबंधी प्रस्ताव को पुनर्विचार के लिए रोक लिया गया। समीक्षा के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में चार माह के बाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। चेयरपर्सन के आदेश पर ईओ पवन कुमार ने 10 जुलाई को 168 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी करते हुए बोर्ड बैठक आमंत्रित की थी।
प्रभारी कर अधीक्षक पारुल यादव ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। इस दौरान सभासदों की ओर से एक के बाद एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इनमें तीन साल के लिए शहरी सफाई का ठेका जेएस एनवायरों कंपनी को 17 करोड़ में देने, तीन वर्ष के दौरान कूड़ा निस्तारण पर 26 करोड़ खर्च करने और जलापूर्ति से संबंधी समस्त कार्य आउटसोर्स पर कराए जाने संबंधी प्रस्ताव पर सहमति बनी।
विज्ञापन
आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग, शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम की स्थापना, कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती आदि सहित करीब 50 लाख रुपये के बजट संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी गई।
सभासद देवेश कौशिक की ओर से आपत्ति लगाए जाने पर एजेंडे में शामिल प्रस्ताव संख्या 1011 को पुनर्विचार के लिए रोक लिया गया। तय हुआ कि शहरी क्षेत्र में मकान, दुकान नामांतरण संबंधी 668 पत्रावलियों की समीक्षा कराई जाए। इसके लिए सात सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।
वार्ड सभासद राजीव शर्मा ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों को शासन की ओर से स्वीकृत परिवर्तित दरों से मजदूरी का भुगतान करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। बैठक के दौरान वार्ड सभासद मोहित मलिक की ओर से खांजापुर, बुढ़ाना मोड़ पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रस्ताव अन्य प्रस्ताव के रूप में रखा गया, जबकि वार्ड 22 में मिनी नलकूप, दो वाटर कूलर की स्थापना एवं मोहल्ला जसवंतपुरी एवं बसंत विहार में जल निकासी का प्रस्ताव भी अन्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान सभासद हनीपाल, पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि गई। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी, सहायक अभियंता नेपाल सिंह, अनुज कुमार, वार्ड सभासद योगेश मित्तल व मनोज वर्मा शामिल रहे।
-- -
निविदा शर्त कड़ी कर चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
वार्ड सभासद मो. खालिद ने बैठक के दौरान गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण, पथ प्रकाश एवं अन्य कार्यों के लिए निकाली जाने वाली निविदा शर्तों को कड़ा बनाया जा रहा है। चुनिंदा ठेकेदारों को लाभान्वित कराया जा सके। आरोप लगाया शर्त रखी गई है कि वही फर्म निविदा डाल सकेगी, जिसका वार्षिक टर्नओवर संबंधित ठेका धनराशि का 90 प्रतिशत होगा।
बोर्ड बैठक में कुर्सी न मिलने पर सभासद ने जताई नाराजगी
पालिका बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों के बैठने के लिए कुर्सी कम पड़ गई। बोर्ड बैठक शुरू होने के बाद पहुंचे वार्ड सभासद रजत धीमान को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। उन्होंने ईओ से नाराजगी जाहिर की। वार्ड सभासद पारुल मित्तल को भी कुर्सी नहीं मिली लेकिन वार्ड सभासद प्रियांक गुप्ता ने उन्हें देखकर अपनी कुर्सी छोड़ दी। ईओ ने कहा कि वह बेहतर व्यवस्था बनाएंगे।
इन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगी पालिका बोर्ड की मुहर
वार्ड 49 की गलियों में लगेंगे पांच फायर हाइड्रेंट सिस्टम।
शहर में पालिका कराएगी भवन, भूखंडों का जीआईएस सर्वे।
कांवड़ यात्रा में सफाई के लिए रखें जाएंगे 200 सफाईकर्मी।
कंपनी बाग में 10 लाख में लगाए जाएंगे सोलर पावर ट्री।