{"_id":"623373a3b7b61b22106f91c1","slug":"municipality-will-provide-uninterrupted-water-supply-on-holi-muzaffarnagar-news-mrt5809054116","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पालिका देगी निर्बाध जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर पालिका देगी निर्बाध जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर नगर पालिका ने जलापूर्ति के लिए योजना बना ली है। सभी 65 ट्यूबवेल निरंतर चलेंगे। अधिकतम ट्यूबवेल पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि हर मोहल्ले में पानी की सप्लाई हो।
नगरपालिका परिषद के ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि होली के पर्व को लेकर पालिका की अपनी तैयारी है। नगर पालिका के जो ट्यूबवेल खराब थे उन्हें ठीक करा लिया गया है। सभी ऑपरेटर को सुबह से लेकर शाम तक लगातार ट्यूबवेल चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पालिका के पास इस समय 65 ट्यूबवेल हैं। सभी से निरंतर जलापूर्ति होगी। यदि किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो पानी की आपूर्ति जेनरेटर के माध्यम से कराई जाएगी। अधिकतम ट्यूबवेल पर जेनरेटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था पर रहेगी नजर
होली के पर्व को लेकर नगर में सफाई व्यवस्था पर सीधे फोकस किया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था पर डीएम, एडीएम सहित छह अधिकारी नजर रखे हुए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों को पूरी तरह अलर्ट किया गया है।
शहर में होली पर 24 घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति
मुजफ्फरनगर। होली के पर्व पर शहर में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे रहेगी। विद्युत निगम ने आपूर्ति के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शासन ने विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता नगर अनिल वर्मा ने बताया कि होली के पावन पर्व पर शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी। शासन और उच्चाधिकारियों के इस संबंध में पहले से निर्देश आ चुके हैं। विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न हो इसके लिए एसडीओ, जेई को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के सभी बिजली घरों पर अलग-अलग टीमें रहेगी। उच्चाधिकारी विद्युत आपूर्ति को लेकर सीधे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संवाद