{"_id":"6190016db5a4994a4c5b967d","slug":"municipality-drain-making-people-sick-muzaffarnagar-news-mrt564709876","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बीमार कर रहा पालिका का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बीमार कर रहा पालिका का नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को बीमार कर रहा पालिका का नाला
मुजफ्फरनगर। शहर के घास मंडी में शिव मंदिर के सामने नाले में फैली गंदगी से नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं और क्षेत्र में बीमारियां फैल रही है। पालिका अधिकारियों से बार-बार मांग के बावजूद अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका।
घास मंडी में काके की पुलिया से नगरपालिका की दुकानों तक नाले की वजह से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। अकील अहमद सिद्दीकि का कहना है कि बार-बार क्षेत्र के लोगों ने नाला निर्माण की मांग, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बन रहा है। जल्द से जल्द नाला निर्माण होना चाहिए। डॉ. गौतम का कहना है कि नाले के पास दुकान चलाने वालों और घरों में रह रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। कन्हैया शर्मा का कहना है कि नगरपालिका में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
धनंजय त्यागी का कहना है कि नाला निर्माण नहीं होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस नाले का जल्द से जल्द निर्माण करना चाहिए। राहुल कुमार का कहना है कि नाला नहीं बनने से लोग बेहद परेशान हैं। घास मंडी से पहले यह नाला बना दिया गया, लेकिन इससे आगे छोड़ दिया गया। क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।