फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality and Health Department took over the front

पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Municipality and Health Department took over the front
किदवई नगर के लिए स्वास्थ व प्रशासन की टीम को रवाना करते सिटी मजिस्ट्रेट । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर के किदवईनगर में रहे जमाती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद इस इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। रविवार को नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस क्षेत्र में डेरा डाल दिया। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार सवेरे ही मीनाक्षी चौक पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका की टीमें एकत्रित हो गई थी। इसके बाद सबने मिलकर किदवईनगर की कमान संभाल ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डा. लोकेश चंद गुप्ता के साथ घर-घर जाकर सर्वे किया। लोगों से उनके स्वास्थ्य के प्रति जानकारी जुटाई। उनका हेल्थ चेकअप किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, इंस्पेक्टर संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा पूरे इलाके को सैनिटाइज कराने में जुटे रहे। गलियों, घरों की दीवारों तथा नालियों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed