फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mumbai Police picks up the groom in Muzaffarnagar

शादी कर लौट रहे दूल्हे को उठा ले गई मुंबई पुलिस

Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police picks up the groom in Muzaffarnagar
शादी कर लौट रहे दूल्हे को उठा ले गई मुंबई पुलिस
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सठेड़ी में शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे को मुंबई से पहुंची साइबर सेल की टीम फिल्मी अंदाज में बरात रुकवाने के बाद गिरफ्तार कर ले गई। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से बरात में हड़कंप मच गया। बाद में बरात दुल्हन को लेकर गृह जनपद के लिए रवाना हो गई।

मूल रूप से ओरैया जनपद निवासी आलोक शुक्ला परिवार के साथ काफी समय से नोएडा में रहता है। यहां उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन का दफ्तर खोला हुआ है। आलोक शुक्ला की शादी बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी युवती से तय हुई थी। सोमवार रात शादी की सभी रस्में संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह बरात दुल्हन को विदा कराकर नोएडा के लिए रवाना हो गई थी। बरात सठेड़ी से बाहर निकलते ही नहर पुलिया पर पहुंची, सामने से आई पुलिस की कई गाड़ियों ने अचानक सामने आकर पूरी बरात को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार से आलोक शुक्ला को नीचे उतार लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ बैठा लिया। इस मामले में पूछताछ करने पर टीम में शामिल मुंबई पुलिस की साइबर सेल की महिला इंस्पेक्टर शुभांगी सिंह ने बताया कि आलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। मामले की जांच मुंबई साइबर सेल की टीम कर रही है। जांच के दौरान ही मुंबई पुलिस को आलोक की शादी की जानकारी मिली थी, जिस पर मुुंबई पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में पहुंचकर आमद कराने के बाद सठेड़ी में बरात की घेराबंदी कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपी दूल्हे को साथ लेकर चली गई, जबकि बरात में शामिल परिजन व बराती भी दुल्हन को लेकर नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed