फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mukul Goel of Muzaffarnagar is in the race for DGP

डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं मुकुल गोयल

Wed, 30 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mukul Goel of Muzaffarnagar is in the race for DGP
डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं मुकुल गोयल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे के डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल आईपीएस मुकुल गोयल मूल रूप से जनपद शामली के रहने वाले हैं। करीब 25 साल से उनकी मां हेमलता गोयल शहर के मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में रहतीं हैं। उनके पिता महेंद्र गोयल का छह साल पूर्व निधन हो चुका है, जिनकी बुधवार को पुण्यतिथि भी है।

मूल रूप से जनपद शामली निवासी आईपीएस मुकुल गोयल का जन्म तो शामली में हुआ था, लेकिन इनकी हाईस्कूल तक की शिक्षा-दीक्षा झारखंड प्रांत के जनपद धनबाद में हुई है। पिता महेंद्र कुुमार गोयल की पोस्टिंग वहीं रहने के कारण वे परिवार के साथ हाईस्कूल तक धनबाद में ही रहे। उनके परिवार में मां हेमलता गोयल के साथ ही इकलौती बहन शिखा (अमेरिका में रहतीं हैं) और छोटा भाई मोहित गोयल है। भाई वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुंबई के एक कॉलेज में डीन हैं, जो पूर्व में नेवी में रह चुके हैं। धनबाद के बाद महेंद्र कुमार गोयल परिवार के साथ दिल्ली आ गए, जहां से आईपीएस मुकुल गोयल ने आगे आईआईटी तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए और आईपीएस बने। उनके पिता व मां करीब 25 साल से शहर के भरतिया कॉलोनी में रहते हैं। छह साल पूर्व पिता की मौत के बाद मां हेमलता गोयल यहां मकान में रहतीं हैं, जहां आईपीएस के ममेरे भाई कारोबारी राहुल गोयल उनका ख्याल रखते हैं। राहुल गोयल ने बताया कि आईपीएस मुकुल गोयल के अपने परिवार में पत्नी सोनू गोयल व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां अभी पढ़ रहीं हैं। उनका कहना है कि मुकुल गोयल यदि डीजीपी बनते हैं, तो जनपद के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed