फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mujaffarnagar caught mass duplication

एसटीएफ का मुजफ्फरनगर में छापा, सामूहिक नकल पकड़ी

Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar caught mass duplication
up board examination - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने शुक्रवार को गांव बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में छापा मार कर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी है। केंद्र व्यवस्थापक समेत करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सामूहिक नकल पकड़े जाने से डीआईओएस ऑफिस भी संदेह के घेरे में आ गया है। डीएम डॉ अजय शंकर पांडे ने बताया कि सामूहिक नकल के मामले में डीआईओएस प्रवीण मिश्रा की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी जांच  एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराए जाने की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय  के आदेश पर एसटीएफ सक्रिय हुई। शुक्रवार को दूसरी पाली में एसटीएफ टीम और एडीएम प्रशासन ने केंद्र पर छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी। टीम ने पकड़े गए लोगों से मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। कुछ को खिड़की के पास से बोल कर और कुछ को मोबाइल फोन पर सामूहिक नकल कराई जा रही थी।
विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही थी, उन्हें भी परीक्षा केंद्र में ही रोक लिया। डीआईओएस दफ्तर के कुछ कर्मचारी भी  एसटीएफ के रडार पर है। सेंटर बनाए जाने से पहले ही जनता इंटर कॉलेज समेत चार परीक्षा केंद्रों की शिकायत सीएम योगी से की गई थी, इसके बावजूद भी इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। पास के गांव खुड्डा और मथुरा स्थित विद्यालयों के छात्रों का परीक्षा केंद्र यहां बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर, डीआईओएस, चरथावल पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ नोएडा के डिप्टी एसपी अमित नागर के नेतृत्व में टीम ने सामूहिक नकल पकड़ी है। इस संबंध में चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed