फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mughal Garden is also sealed along with Kidwai Nagar

किदवईनगर के साथ ही मुगल गार्डन भी सील

Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mughal Garden is also sealed along with Kidwai Nagar
किदवईनगर में सफाई कार्य के लिए पहुंचे पालिका के सफाई कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किदवईनगर के साथ ही मुगल गार्डन भी सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर स्थित मस्जिद में 12 जमाती निजामुद्दीन मरकज से आए थे। बीआईटी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किए गए इन जमातियों में से एक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने किदवईनगर के साथ ही उसके एक किलोमीटर के दायरे को सील करने का निर्णय लिया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि किदवईनगर के साथ ही उसके एक किलोमीटर दायरे में आने वाले मुगल गार्डन व दक्षिणी खालापार व खालापार के भी कुछ हिस्से को सील कर दिया गया है। बल्लियां लगाकर इस क्षेत्र की गलियों की भी पूरी तरह से बेरिकेडिंग कर दी गई है। किसी भी तरह की दुकान को खोलना प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में जरूरी सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जा रही है।
सुबह फोर्स के साथ किया गया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित जमाती की पुष्टि होने के बाद रविवार सुबह ही सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के नेतृत्व में किदवईनगर क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला गया। इसमें आरआरएफ व पीएसी के साथ ही थाना सिविल लाइंस, महिला थाना, चरथावल व छपार थाना पुलिस की टीमें शामिल रहीं। अनाउंस करते हुए सभी लोगों को क्षेत्र सील किए जाने की जानकारी देते हुए उन्हें घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जमाती के संपर्क में आए दस लोग होम क्वारंटीन
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र की एक मस्जिद में रहने वाले जमाती के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि अब तक ऐसे दस लोगों को चिह्नित किया जा चुका है, जो कोरोना पॉजिटिव जमाती के मस्जिद में रहने के दौरान उसके संपर्क में आए थे। वहीं, कोरोना संक्रमित जमाती को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा की मस्जिद में भी जांच अभियान के दौरान 12 जमाती ठहरे हुए मिले थे। पुलिस-प्रशासन ने इन सभी को न्याजूपुरा की मस्जिद में ही होम क्वारंटीन कर दिया था। बाद में इनके सैंपल लेकर रुड़की रोड स्थित अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इनके सैंपल की जांच में सभी विदेशी जमाती कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। इसके चलते सभी को फिर से न्याजूपुरा की मस्जिद में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

युवक को घर में किया क्वारंटीन, 16 को होनी है शादी
छपार। गांव खुड्डा में बाहर से आए एक युवक को पुलिस ने घर में क्वारंटीन किया है। चार दिन बाद उसकी शादी होनी है। खुड्डा निवासी बिन्नी त्यागी की 16 अप्रैल को शादी होनी है। वह कुछ दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में उत्तरकाशी उत्तराखंड प्रदेश में शादी का कार्ड देने के लिए गया था। फिर वहां लॉकडाउन होने से फंस गया। किसी तरह वह शनिवार की की रात्रि को घर पहुंचा। उसने रात्रि में ही ग्राम प्रधान उवेश को फोन से सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को बताया तो दरोगा मुकेश कुमार उसके घर पहुंचे और 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन कर दिया। उसे जांच कराने की सलाह दी है। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed