{"_id":"66f97c759e120225630c4dea","slug":"muazaffarnagar-father-came-into-son-s-room-at-midnight-and-started-strangulating-but-why-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muazaffarnagar: आधी रात को बेटे के कमरे में आया बाप और दबाने लगा गला... मगर क्यों? बेटी ने रोते हुए बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muazaffarnagar: आधी रात को बेटे के कमरे में आया बाप और दबाने लगा गला... मगर क्यों? बेटी ने रोते हुए बताई वजह
Sun, 29 Sep 2024 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:43 PM IST
सार
एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पिता का चाल-चलन ठीक नहीं है। हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। अब सगे बेटे और बेटी की जान का दुश्मन बना हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तितावी थाने में एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी और उसके भाई की जान का दुश्मन बना है। पिता एक बार उसके भाई की हत्या का प्रयास भी कर चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
तितावी थाना के गांव मुकंदपुर निवासी कनिष्का बालियान ने अपने पिता सम्राट बालियान पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पिता का चाल-चलन अच्छा नहीं है। हत्या के एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। गलत आचरण के कारण उसके दादा ने पिता को संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी व उसके भाई की जान का दुश्मन बना हुआ है। 24 सितंबर की रात एक बजे पिता ने उसके भाई अनंत बालियान को कमरे में अकेला पाकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। उसने व उसकी दादी ने किसी तरह अनंत को बचाया। शोर मचने पर पिता जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।