{"_id":"c7edc1d8ae444b815540318b8844c1b1","slug":"mrityubhoj-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधली में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधली में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। दूधली गांव में हुई ग्रामीणों की पंचायत में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शराब पर पाबंदी लगाने समेत दो प्रस्तावों पर सामूहिक विचार-विमर्श के बाद अंतिम फैसला होगा।
शुक्रवार को गांव में आयोजित पंचायत में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि संगठन समाज में व्याप्त कुरीतियों के जड़ से खात्मे का पक्षधर है। विगत दिनों पीपलशाह गांव की महापंचायत में मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाने की घोषणा हुई थी।
दूधली गांव के लोगों ने पंचायत कर शुक्रवार से इस निर्णय पर हामी भर दी है। यह फैसला गांव में पूरी तरह लागू रखने का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि शराब बांटकर समाज को पथभ्रष्ट करने जैसी कुरीतियों को सख्ती से कुचला जाएगा। इसके अलावा पंचायत में दो और प्रस्ताव रखे गए। जिसमें शादी के लिए लड़की देखने की परंपरा पर पाबंदी और नशाखोरी से परहेज प्रमुख है।
विज्ञापन
शराब पीने के शौकीन दर्जनों लोगों ने भरी पंचायत में शराब से तौबा कर ली। दोनों प्रस्तावों को लागू करने के लिए अगली पंचायत तक फैसला टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में शराब बांटने वाले उम्मीदवार का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा।
गांव में लोग न शराब पियेंगे और न ही अवैध शराब की बिक्री होने देंगे।
धनवत सिंह की अध्यक्षता और सुभाष राणा के संचालन में आयोजित पंचायत में प्रधान रवींद्र सिंह, वेदपाल सिंह, जिले सिंह, पूर्व प्रमुख रणवीर सिंह, बाबा रामभूल, इंद्रपाल सिंह, बबलू राणा, नरेंद्र सिंह, पूर्व मैनेजर प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्ररूप सिंह मौजूद रहे।