{"_id":"5e1cb5178ebc3e880a63a3f4","slug":"mp-maluk-nagar-in-shuktirtha-khatauli-news-mrt4636600100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मलूक नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मलूक नागर
विज्ञापन
शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोलते बिजनौर लोकसभा के बसपा सांसद मलूक नागर।
- फोटो : KHATAULI
किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मलूक नागर
मोरना (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि देश का किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार के कारनामों के चलते देश की जीडीपी निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। सरकार की योजना नीति फैल होने के कारण कानून को मार रहा है। सरकार अगर देश का विकास चाहती है, तो विदेश जाने वाली हमारी बहुमूल्य प्रतिभाओं को सुविधाएं देकर उनको देश सेवा करने का मौका देना होगा।
सोमवार को बाबा खिचड़ी वाले उदासीन आश्रम शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में संासद मलूक नागर ने कहा कि आज देश का किसान गन्ना का मूल्य वृद्धि नहीं होने से हताश और बेचैन हैं। अब समय आ गया है कि देश के किसानों को अपने हकों के लिए आंदोलन करना होगा। सरकार किसानों का भला चाहती है, तो किसानों की मांगों को तुरंत मानना चाहिए। उन्होंने गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर छह माह में दो बार संसद में उठाकर किसानों की आर्थिक माली हालत को सुधारने की बात रखी है। वैसे तो भाजपा सरकार किसान विरोधी है और उद्योगपतियों को संरक्षण देकर आम जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृपालदास महाराज ने की। महामण्डलेश्वर गोपालाचार्य महाराज ने सांसद के समक्ष शुकतीर्थ के विकास की मांग रखी। मोरना क्षेत्र के किसान आनंद सहरावत, संसार सिंह, महकपाल प्रधान, नीरज रायल, योगेश सिंह, किरणपाल चौधरी, मदनपाल प्रधान, विजय सिंह आदि ने मोरना मिल के विस्तारीकरण कराए जाने की मांग रखी। इस मौके पर मीरापुर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी सतीश रवि, ऋषिपाल गौतम, योगेश ब्लाक प्रमख जानसठ, आजाद मावी आदि मौजूद रहे।