फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother...your love is dead, I am still alive

Muzaffarnagar News: मां...तेरी ममता मर गई, मैं अब भी जिंदा हूं

Thu, 18 Sep 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mother...your love is dead, I am still alive
खतौली। क्षेत्र के खानजहांपुर गांव के जंगल में नवजात शिशु पड़ा मिला। चारा लेने गई महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों को जानकारी दी। सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मां ने बच्चे को अपने पेट में पाला और जन्म देने के बाद मरने के लिए जंगल में फेंक दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव खानजहांपुर की दो महिलाएं घास लेने के लिए जंगल में गई थी। महिलाएं जब गांव पलड़ी जाने वाले रास्ते पर सड़क से करीब 10 मीटर अंदर पहुंची तो बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उनको गन्ने के खेत में एक नवजात पड़ा मिला। महिलाओं ने उसे देखा तो वह जीवित था। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। महिलाओं ने नवजात को कपड़े में लपेट लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि नवजात शिशु एक से सात दिन के बीच की उम्र का होने की संभावना है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नवजात को जिला चिकित्सालय से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed