फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most Backward Classes Struggle Front will stage a sit-in on the Collectorate on 24

थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Most Backward Classes Struggle Front will stage a sit-in on the Collectorate on 24
पुरकाजी। अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बदसलूकी करने के मामले में थाना प्रभारी को निलंबित करने अन्यथा गांव-देहात में भाजपा विरोधी पोस्टर चस्पा करने की चेतावनी दी है। वहीं, आगामी 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने बताया कि शनिवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति गांव मांडला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फैसला कराकर थाने पहुंचे थे। वहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह व एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए बाद में उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। उन्होंने मामले में इंस्पेक्टर एचएन सिंह को निलंबित किए जाने की मांग करने के साथ ही 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट पर डीएम ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed