फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morning march and strike in the evening

सुबह गहमागहमी और शाम को हड़ताल खत्म

Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Morning march and strike in the evening
शहर में कूड़ा उठाते सांसद संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन से खफा सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। कर्मचारियों ने त्योहार के निकट हड़ताल कर नागरिकों के साथ पालिका की टेंशन बढ़ा दी है। शनिवार को भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे राहगीरों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात समझौता वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन
शहर में पालिका बोर्ड के 45 वार्ड हैं, जिनमें सफाई का जिम्मा पालिका के सफाई कर्मचारियों की है। पालिका के पास 501 स्थायी तथा 252 संविदा सफाई कर्मचारियों की फौज है। बीते दो दिन से सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर पालिका के विरुद्ध हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने प्रत्येक वार्ड में नाला, सड़क के साथ आम सफाई का कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया है, जिससे गलियों और चौराहों पर कूड़े के अंबार लग गए हैं। शहर में गांधी कॉलोनी, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, शिवचौक, महावीर चौक, नईमंडी क्षेत्र, कच्ची सड़क, लद्दावाला, सिविल लाइन क्षेत्र, टाउन हाल समेत तमाम स्थानों पर सफाई कर्मचारियों ने काम बंद रखा है। सफाई कार्य ठप होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि एटूजेड के कर्मचारी डलाव घरों से कूड़ा उठा रहे हैं, लेकिन क्षेत्रों में नालों, सड़कों की सफाई ठप है। वार्डों में पड़ा कूड़ा डलाव घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इससे वार्ड में दुर्गंध फैल रही है। दिवाली के निकट कर्मचारियों की हड़ताल से अधिक बेचैनी बढ़ गई है। काफी मान-मनौव्व्ल के बाद भी बात नहीं बन सकी है। वहीं, कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी आम सभा बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के महामंत्री मदनलाल वाल्मीकि ने बताया कि पालिका प्रशासन की कर्मचारी विरोधी मानसिकता के चलते हड़ताल की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने तक कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। सोमवार को आम सभा के बाद उग्र आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ संजीव बालियान ने उठाया कूड़ा मुजफ्फरगनर। शहर में लगे गंदगी के ढेर और कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भाजपा नेताओं में भी खलबली मची है। शनिवार शाम पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सफाई अभियान चलाया। सांसद ने खुद फावड़ा चलाया और झाडू लगाकर सफाई की। कूड़ा एकत्र कर तसले में भरकर ट्रॉली में डाला। इस दौरान सांसद ने झांसी की रानी से लेकर शिवचौक, भगतसिंह रोड, हनुमान चौक आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।
नागरिकों को सता रही दिवाली की चिंता मुजफ्फरनगर। शहर में मंगलवार से दिवाली का त्योहार शुरू हो रहा है। मंगलवार को धनतेरस, बुधवार को छोटी दिवाली और बृहस्पतिवार को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। गंदगी के ढेर नहीं उठने और सफाई नहीं होने के कारण वार्ड में बुरा हाल है। इससे नागरिकों को दिवाली पर सफाई की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed