फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morena sugar mill closed after crushing record sugarcane

रिकार्ड गन्ने की पेराई कर मोरना चीनी मिल बंद

Wed, 10 Jun 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Morena sugar mill closed after crushing record sugarcane
रिकार्ड गन्ने की पेराई कर मोरना चीनी मिल बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। इस बार मोरना चीनी मिल ने गन्ना पेराई का रिकार्ड कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रबंधन ने पेराई पूरी होने के बाद मिल को बंद कर दिया है।

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि मोरना मिल की स्थापना सन 1983 में की गई। वहीं, 1984 में गन्ना सत्र पेराई सत्र में किसानों के गन्ना सट्टे के तहत गन्ना लिया गया। अबकी बार 2019-2020 के गन्ना पेराई सत्र में मिल ने किसानों के गन्ना सट्टे द्वारा रिकार्ड 51 लाख 30 हजार 864,19 क्विंटल की पेराई कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अभी तक मिल कैपेसिटी के हिसाब से इतना गन्ने की पेराई नहीं हो पाई है। चीनी बोरों की गणना भी रिकार्ड होगी। मिल प्रबंधन की मांग पर मिल बंद करते समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोरना पुलिस पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, मिल गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मोरना क्षेत्र के किसानों के खेतों में शेष बचे गन्ने का सर्वे कराकर 4 जून से 9 जून तक पर्चियों को वितरण कर गन्ना लिया गया, जिसकी पेराई कर मंगलवार सुबह नौ बजे मिल को विधिविधान पूर्वक बंद कर दिया गया। रिकार्ड गन्ना पेराई करने पर मोरना क्षेत्र के समाजसेवियों, किसान संगठन, गण्यमान्य लोगों ने मिल प्रबंधन और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed