{"_id":"5f1091988ebc3e639a6a8f39","slug":"more-than-69-lakh-fine-recovered-in-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt491554451","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में वसूला 69 लाख से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में वसूला 69 लाख से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में वसूला 69 लाख से अधिक का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में जनपद पुलिस ने लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए 69 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के चालान, मास्क को लेकर चालान के साथ ही दुपहिया पर दूसरी सवारी बैठाने पर भी चालान काटे गए।
लॉकडाउन अवधि में जनपद पुलिस ने शहर के साथ ही जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां एक ओर प्रतिबंधित समय में बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए, वहीं सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लॉकडाउन अवधि के दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। ऐसे लोगों से वाहन चालान से 61 लाख 92 हजार एक सौ रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। वहीं, इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर दुपहिया वाहनों पर दूसरी सवारी बैठाने पर भी एक हजार दस लोगों के चालान किए गए। इन दुपहिया वाहन चालकों से शमन शुल्क के रूप में दो लाख 22 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, बिना मास्क लगाए घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ भी जनपद में कार्रवाई की गई है। चेकिंग के दौरान अब तक ऐसे 5,140 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान काटे गए हैं। ऐसे लोगों से मास्क न लगाने पर निर्धारित शमन शुल्क पूर्व में एक सौ रुपये और अब 500 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। बिना मास्क लगाए घूमते लोगों से अब तक पांच लाख नौ हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।