फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   moradabad youth participated in agniveer bharti

Agniveer recruitment 2022: अग्निपथ पर खूब दौड़े मुरादाबाद की सदर, नौगांवसादात और धनौरा तहसील के युवा

Thu, 29 Sep 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में गुरुवार को मुरादाबाद की तीन तहसीलों के युवा शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को बागपत जनपद की तीन तहसील के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया और दौड़ पूरी की। इस दौरान 300-300 के ग्रुप बनाकर दौड़ कराई गई। वहीं गुरुवार को सेना की भर्ती में मुरादाबाद के युवाओं ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन
moradabad youth participated in agniveer bharti
अग्निवीर भर्ती, Agniveer recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार को मुरादाबाद के युवाओं ने दमखम दिखाया। करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने शारीरिक भर्ती परीक्षा में भाग लिया। बुधवार रात एक बजे से ही अभ्यर्थियों की लाइन मेरठ रोड पर लगनी शुरू हो गई थी। नुमाइश ग्राउंड में प्रवेश पत्र चेक करने के बाद टोकन दिए गए। गुरुवार सुबह करीब छह बजे दौड़ शुरू कराई गई, जिसमें तीन-तीन सौ के ग्रुप में युवाओं को दौड़ाया गया। अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ भर्ती में भाग लिया।

विज्ञापन

 

इससे पहले बुधवार को अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत की खेकड़ा, कांठ और बिलारी तहसील के युवाओं ने शारीरिक भर्ती परीक्षा में दमखम दिखाया। करीब छह हजार युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। युवा उत्साह से अग्निवीर बनने की परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


बता दें कि मौसम साफ होने के बाद चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का ट्रैक सूख गया है। बुधवार सुबह बागपत की खेकड़ा और कांठ एवं बिलारी तहसील के युवाओं की परीक्षा हुई। मंगलवार रात 12 बजे से ही मेरठ रोड पर युवाओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। आज मुरादाबाद की तीन तहसील के युवा दौड़ में शामिल हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार: जिंदगी से खेल रहा पीडब्लूडी..., बिजली बंबा बाईपास पर 24 घंटे में ही उखड़ने लगा पैचवर्क

प्रवेश पत्र चेक करने के बाद युवाओं को मैदान में प्रवेश दिया गया। नुमाइश मैदान पर प्रमाण पत्र चेक करने के बाद दौड़ के लिए टोकन दिए गए। सुबह करीब छह बजे से तीन-तीन सौ के ग्रुप में दौड़ कराई, जिसमें युवाओं ने पूरी ताकत दिखाई। दोपहर 12 बजे तक दौड़ का आयोजन किया गया।

moradabad youth participated in agniveer bharti
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
आज दौड़े मुरादाबाद के युवा 
अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह सेना की भर्ती में मुरादाबाद सदर, नौगांवसादात और धनौरा क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। आधी रात के बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश मिलना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: होटलों में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 22 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को पकड़ा, ऐसे चलता था ये धंधा

भर्ती में खेल कराने वाले तीन संदिग्ध दबोचे
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में खेल कराने का झांसा देकर युवाओं के साथ ठगी करने वाले तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों को सेना में भर्ती कराने और फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के नाम पर रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। सेना के अधिकारी भी गोपनीय तरीके से मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed