{"_id":"609c14708ebc3ed1e556564b","slug":"moon-did-not-show-eid-will-be-celebrated-tomorrow-devband-news-mrt5380418126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा चांद ईद कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा चांद ईद कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान माह पूरा होने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर 14 मई को मनाया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि ईद 13 मई की होगी। लेकिन चांद नजर नहीं आने के बाद इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने बृहस्पतिवार को 30 वां रोजा रखे जाने का एलान किया।
ईद का चांद देखने के लिए बुधवार को इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) की बैठक का आयोजन संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभाली की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें चांद दिखाई देने के लिए विभिन्न राज्यों में संपर्क किया गया। लेकिन कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। रात्रि 8 बजकर 30 मिनट तक चांद के बारे में कोई जानकारी न आने के चलते कमेटी सदस्यों ने चांद नहीं दिखने का एलान किया। बैठक में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली, फतवा विभाग के मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मुफ़्ती महमूद बुलंदशहरी, मुफ़्ती फखरुल इस्लाम, मुफ़्ती जैनुल इस्लाम, मौलाना रिहान कासमी आदि मौजूद रहे। मौलाना अब्दुल खालिक संभली ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई, इसलिए बृहस्पतिवार को 30वां रोजा रखा जाएगा।