{"_id":"604fa6aa8ebc3edbef0a898a","slug":"money-withdrawn-from-bdo-chief-s-digital-signature-muzaffarnagar-news-mrt5301142121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ और प्रमुख के डिजीटल हस्ताक्षर से निकला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ और प्रमुख के डिजीटल हस्ताक्षर से निकला पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ-प्रमुख के डिजिटल हस्ताक्षर से निकाली गई धनराशि
मुजफ्फरनगर। पद से हटाए जाने के आदेश के बाद एक ही रात में किए गए भुगतान और छोड़े गए टेंडर का मामला गरमा गया है। बीडीओ और ब्लाक प्रमुख के डिजिटल हस्ताक्षर से सारी कार्रवाई हुई है। बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट ब्लाक के रिकार्ड में बताए गए, लेकिन स्थान पर लगाई गई नहीं मिली है। सोलर लाइट की मौके पर जाकर टीम जांच करेगी।
एडीसीओ राजेश कुमार पर शाहपुर ब्लाक के बीडीओ का चार्ज था। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 11 फरवरी 2021 को उनको हटाकर उनके स्थान पर जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया को बीडीओ का चार्ज देने के आदेश कर दिए थे। तेवतिया ने 12 फरवरी को कार्यभार लिया। 11 फरवरी की रात में ब्लाक में ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि सवा करोड़ का भुगतान हुआ है। डेढ़ करोड़ के टेंडर भी इसी रात छोड़ दिए गए। पूरी प्रक्रिया बीडीओ रहे राजेश कुमार और महिला ब्लाक प्रमुख नीरज के डिजिटल हस्ताक्षर से हुई। इस मामले की शिकायत डीएम को हुई, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में छह अधिकारियों की एक समिति बनाई गई। इस मामले की भनक केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को लगी, तो उन्होंने सभी कार्यों के स्थलीय निरीक्षण करने और दोषियों पर कार्रवाई की बात जांच अधिकारियों से कही है। बालियान के सामने मामला आने के बाद सोलर लाइट का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को करने के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के सदस्यों को दिए है। ग्रामीणों का आरोप यह है कि मामले का खुलासा होने के बाद ही सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। स्ट्रीट लाइट की जांच में सामने आ रहा है कि ब्लाक में बताए गए रिकार्ड के अनुसार 50 प्रतिशत स्ट्रीट लाइट ही मौके पर मिली, बाकी का पता नहीं या दूसरे लोगों के यहां लगा दी गई।
दूध का दूध और पानी का पानी होगा: बालियान
मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक में एक ही रात में भुगतान और टेंडर के मामले में डॉ. सजीव बालियान का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। ब्लाक में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है, इसका खुलासा होगा और दोषी लोग जनता के सामने आएंगे। अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया गया है कि वह लीपापोती न कर गहनता से जांच करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।