फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mom and dad raised their courage, happily got the vaccine

मम्मी-पापा ने हिम्मत बढ़ाई, खुशी-खुशी वैक्सीन लगवाई

Sat, 26 Mar 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mom and dad raised their courage, happily got the vaccine
जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में मान्या जैन को टीका लगाती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। होली की छुट्टियों के बाद बच्चों का टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। पहले दिन की तुलना में नौ गुणा तेजी से बच्चों को सुरक्षा कवच के रूप में टीका लगाया जा रहा है। मन में संशय के साथ केंद्रों पर पहुंच रहे बच्चे वैक्सीनेशन के बाद उत्साह से घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्कूलों में टीम भेजकर टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण केंद्र बनाए गए स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के आयुष भवन में बच्चों की आवाजाही रही। मोती महल से पहुंचे कक्षा आठ के छात्र उदय चौहान ने बताया कि मन में कहीं न कहीं संशय जरूर था, लेकिन मम्मी-पापा ने हिम्मत बढ़ाई। टीकाकरण के बाद वह खुश है।
विज्ञापन

नई मंडी में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा मान्या जैन अपने पिता अमित जैन के साथ पहुंची। मान्या ने बताया कि उन्होंने स्कूल में टीकाकरण नहीं कराया था। घर पर पापा ने टीके के लाभ बताए। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची और टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरी की कनव गोयल अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंची। कक्षा सात की छात्रा ने बताया कि वह टीकाकरण को लेकर खुश है। टीके की वजह से ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बेअसर साबित हुई है।
पटेल कन्या में टीकाकरण के लिए दिखा जोश
उच्व प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही छात्राओं के बीच टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। कक्षा सात की छात्रा मन्तशा ने बताया कि पहले डर लग रहा था, लेकिन टीका लगने का पता भी नहीं चला। टीकाकरण की शुरूआत हुई तो यहां छात्राओं की कतार लग गई। सबके चेहरे खिले हुए थे। छात्रा अलीना का कहना है कि बीमारियों को भगाने के लिए यह टीका बनाया गया है।

टीकाकरण की राह में ये मुश्किलें भी
- अभियान 16 मार्च से शुरू हुआ, इसके बाद होली की छुट्टियां हो गईं।
- 21 मार्च से अभियान दोबारा शुरू किया गया, तो टीकाकरण बढ़ा।
- 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं, जिस कारण कुछ स्कूलों में अभियान धीमा।
किस दिन बच्चों को लगे कितने टीके
तिथि टीकाकरण
16 मार्च 270
21 मार्च 692
22 मार्च 1760
23 मार्च 2734
24 मार्च 2678
तय किया 1.17 लाख बच्चों का लक्ष्य
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है अभिभावकों ने जागरूकता दिखाई है। अभियान तेजी पकड़ने लगा है। बच्चे भी उत्साहित है। जिले के एक लाख 17 हजार 555 बच्चों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य मिला है।

जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में कनव गोयल को  टीका लगाती स्वास्थकर्मी।

जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में कनव गोयल को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में मंन्तशा को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में मंन्तशा को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में अलीना  को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में अलीना को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में  टीकाकरण के बाद खुशी मनाती छात्रा।

रामपुरी के पटेल कन्या प्राथमिक विद्वालय में टीकाकरण के बाद खुशी मनाती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed