{"_id":"636d1b7dba8c133af27ad262","slug":"molasses-tanker-overturns-on-delhi-dehradun-highway-in-muzaffarnagar-road-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटा टैंकर, सड़क पर फैला शीरा, फिसलते रहे वाहन, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटा टैंकर, सड़क पर फैला शीरा, फिसलते रहे वाहन, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर समाचार : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शीरे से भरा टैंकर पलट गया। जिससे शीरा सड़क पर फैल गया और वाहन फिसलते रहे। इस दौरान डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर टैंकर पलटा।
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली पुल के पास शीरे का टैंकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर दूर तक शीरा फैल जाने के कारण वाहन फिसलते रहे। वाहनों के पहिए थम जाने से करीब डेढ़ घंटा जाम लगा रहा। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने पानी की बौछार कर शीरा साफ किया, जिसके बाद देर रात यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली चीनी मिल से शीरे का टैंकर जौली स्थित त्रिवेणी एल्को के लिए चला था। संधावली के पास पहुंचते ही टैंकर का अगला टायर फट गया, जिस कारण अनियंत्रित टैंकर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया और शीरा हाईवे पर फैल गया। हादसे के बाद वाहन गुजरे तो उनके पहिए फिसलने लगे। दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते रहे। ऐसे में एहतियात बरतते हुए वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबा जमा लग गया। इसी बीच मंसूरपुर और नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। लंबा जाम लगने के कारण वाहन सवारों को मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शीरा भरने के लिए पहुंच गए लोग
हादसा संधावली पुल के पास हुआ। कुछ लोग हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बर्तन लेकर पहुंचे और शीरा भरकर ले जाते हुए नजर आए। देर रात तक टबों और केन में शीरा ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें
हाईवे से हटवा दिया है टैंकर
एसओ मंसूरपूर बिजेंद्र रावत का कहना है कि हाईवे से टैंकर हटवा दिया गया है। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। दमकल विभाग ने पानी से हाईवे को साफ कर दिया है।
यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना