फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohammadpur Modern Lalla Murder Case

भट्ठा मालिक के एक करीबी की तलाश में पुलिस

Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mohammadpur Modern Lalla Murder Case
भट्ठा मालिक के करीबी की तलाश में पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बुड़ीना कलां में तीन दिसंबर की शाम ईंट-भट्ठा मालिक की हत्या के मामले में पुलिस को उसके एक करीबी की तलाश है। यह करीबी हत्या से एक पखवाड़े पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, जिसका मोबाइल भी तभी से स्विच ऑफ आ रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में भट्ठा मालिक का अपने करीबी से प्रधानी के चुनाव व दो बीघा जमीन को लेकर मनमुटाव सामने आ रहा है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी नरेश उर्फ लाल्ला (45) पुत्र विशाल का गांव बुड़ीना कलां के जंगल में दो अन्य साझीदारों के साथ ईंट-भट्ठा है। तीन दिसंबर की शाम ईंट-भट्ठे से लौटते समय करीब दो सौ मीटर दूर नरेश उर्फ लाल्ला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। लाल्ला को तीन गोलियां लगीं थीं, जिनमें से दो सीने में और एक सिर में मारी गई थी। भट्ठा मालिक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ईंट-भट्ठा मालिक नरेंद्र उर्फ लाल्ला के अपने गांव के ही एक व्यक्ति से बेहद करीबी संबंध थे। इसके बावजूद प्रधानी के चुनाव में दोनों अलग-अलग खेमे को समर्थन करते थे। इसके अलावा, उक्त दोनों का किसी जमीन को लेकर भी आपस में मनमुटाव था। सूत्रों के अनुसार, भट्ठा मालिक का यह करीबी तीन दिसंबर से करीब एक पखवाड़े पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। पुलिस उक्त करीबी की तलाश कर रही है, जिसके बाद संभवत: भट्ठा मालिक की हत्या का भी राज खुल सकता है। इंस्पेक्टर गुरुबचन सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं पर लाल्ला हत्याकांड की जांच की जा रही है, जिनमें उसका एक करीबी भी शक के दायरे में है। फिलहाल उक्त करीबी लापता है, जिसके पकड़े जाने पर बहुत संभव है कि हत्याकांड का खुलासा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed