फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohalla Mitthulal Khatauli

दिनदहाड़े कोतवाली के पीछे व्यापारी के मकान में लाखों की चोरी

Tue, 29 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mohalla Mitthulal Khatauli
खतौली के मोहल्ला मिटठूलाल में व्यापारी के मकान में चोरी की घटना की जांच पडताल करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
दिनदहाड़े व्यापारी के मकान में लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

खतौली। दिनदहाड़े कोतवाली के पीछे स्थित व्यापारी के मकान में घुसकर चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपयों की नकदी सहित लाखों रुपयों के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

मोहल्ला मिटठूलाल निवासी व्यापारी शहजाद खान पुत्र शफीक खान की बिद्दीवाड़ा मार्केट में मुस्कान जनरल स्टोर के नाम से दुकान करता है। व्यापारी का मकान कोतवाल के ठीक पीछे स्थित है। व्यापारी ने बताया कि उसकी पत्नी उमा खान अपने बच्चों को साथ लेकर तीन दिन से मेरठ में अपने मायके में गई हुई है। वह सोमवार को दोपहर करीब 12 मकान का ताला लगाकर अपनी दुकान पर गया था। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर पहुंचा। मकान के अंदर घुसने पर देखा कि दो अलमारियों के ताला टूटे हुए हैं और सारा समान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा है। व्यापारी ने बताया कि चोरों ने अलमारियों में रखी 55 हजार रुपयों की नगदी सहित सोने व चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। दिनदहाड़े कोतवाली के पीछे हुए चोरी की घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस को जांच पड़ताल करने पर पता चला कि चोर मकान के ऊपर स्थित दरवाजे से घुसे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed