फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modern workshop will be built in ITI with 6.21 crores

Muzaffarnagar News: आईटीआई में 6.21 करोड़ से बनेगी आधुनिक वर्कशॉप, लैब और पुस्तकालय भी बनाया जाएगा

Wed, 22 Feb 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2023 12:42 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अब मॉडल आईटीआई बनेगा। आधुनिक वर्कशॉप, लैब, और पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Modern workshop will be built in ITI with 6.21 crores
मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्वोगिक प्रशिक्षण संस्थान।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अब मॉडल आईटीआई बनेगा। आधुनिक वर्कशॉप, लैब, और पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने छह करोड़ 21 लाख की दो योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन योजनाओं की स्वीकृति से युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति दिलाई है। पहले प्रोजेक्ट में दो करोड़ 22 लाख स्वीकृत हुए हैं। इस प्रोजेक्ट में तीन वर्कशॉप और दो कक्ष बनेंगे। ड्रेनेज, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।

विज्ञापन

 

दूसरे प्रोजेक्ट में चार करोड़ 99 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसमें 11 थ्योरी कक्ष, छह कमरे अलग से, दो वर्कशॉप, पुस्तकालय और एक सभा कक्ष का निर्माण होगा। परियोजना पूरी होने के बाद जिले के युवाओं को आधुनिक तरीके से यहां प्रशिक्षित किया जा सकेगा। राज्यमंत्री का कहना है कि हमारा प्रयास युवाओं को अधिक से अधिक सक्षम बनाकर रोजगार उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर तक हो पाएगा कार्य पूरा
कार्यदायी संस्था के इकाई प्रभारी आरके राजा ने बताया कि दोनों योजना की स्वीकृति मिलने के बाद अभी केवल 50-50 लाख रुपया ही जारी हुआ है। यदि बजट समय से मिल जाता है तो 31 दिसंबर तक समस्त कार्य पूरा कर देंगे।

ट्रेड के हिसाब से होगा वर्कशॉप का निर्माण
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने ट्रेड के हिसाब से यहां बजट जारी किया है। जिन ट्रेड की मांग बढ़ी है, उनके हिसाब से ही वर्कशॉप आदि का निर्माण हो रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को सीधे लाभ मिलेगा।


मॉडल आईटीआई बनेगी : कपिल
जिले की आईटीआई अब पूरी तरह मॉडल बनेगी। यहां आधुनिक वर्कशॉप में छात्र-छात्रा प्रशिक्षण ले सकेंगे। इससे जिले के युवा दक्ष होकर रोजगार के क्षेत्र में आगे बढेंगे। - कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed