फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Model Sports Village Khedi Viran

खेल गांवों के विकास की जिम्मेदारी निभाएगा श्रीराम ग्रुप

Sat, 18 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Model Sports Village Khedi Viran
खेल गांवों के विकास की जिम्मेदारी निभाएगा श्रीराम ग्रुप
विज्ञापन

- जिले के बहादुरपुर और खेड़ी विरान का आदर्श खेल गांव के रूप में हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ‘स्पोर्टस-ए वे ऑफ लाइफ’ संस्था के सहयोग से आईएमटी गाजियाबाद की ओर से जिले के ग्राम बहादुरपुर व ग्राम खेड़ी विरान का चयन देश के पहले मॉडल स्पोर्ट्स विलेज (आदर्श खेल गांव) के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। इन गांवों में खेल योजना का संचालन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर करेगा।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ संस्था के संरक्षक तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा.सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ ने की। जनपद के ग्राम बहादुरपुर एवं खेड़ी विरान को आदर्श खेल गांव बनाने के लिए चुना गया है। आईएमटी गाजियाबाद की इस योजना के संचालन का दायित्व श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को दिया गया है। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ग्राम बहादरपुर का चयन देश के पहले आदर्श खेल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अब्दुल अजीज खान को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed