फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Model shop, display next to schools

स्कूलों के बगल में खुली मॉडल शॉप, प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Model shop, display next to schools
स्कूलों के बगल में खुली मॉडल शॉप, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर बाजार से खत्म हुई मॉडल शॉप को मालवीय चौक पर दो स्कूलों के बगल में खोल दिया गया। इसके विरोध में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में आबकारी विभाग ने उक्त दुकान को बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
शहर के सदर बाजार स्थित मॉडल शॉप को इस साल बंद कर दिया गया है, जिसका नया ठेका इस बार एक सभासद को मिला है। संचालक ने इस मॉडल शॉप को सदर बाजार मार्केट के कॉर्नर पर शुरू किया था, जहां चंद कदमों की दूरी पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर के चलते विरोध के बाद इसे मालवीय चौक पर खोल दिया गया। ठेके से होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल ठीक सामने और महामना मालवीय इंटर कॉलेज चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। वहीं, पास ही गली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दफ्तर भी है, जिसे लेकर स्थानीय लोग एक बार फिर सड़क पर आ गए, जिनके साथ इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी आ खड़े हुए। गुस्साए लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को इस बाबत ज्ञापन दिए जाने की बात कही। बुधवार शाम आबकारी विभाग ने ठेके को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं हटाया गया
मुजफ्फरनगर। मालवीय चौक पर दो स्कूलों व आरएसएस दफ्तर के बगल में खोली गई मॉडल शॉप को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की पीड़ा भी सामने आ गई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस मॉडल शॉप को लेकर उन्होंने डीएम से बात कर इसे हटवाने के लिए कहा था। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ठेका खोल दिया गया। इस पर आखिरकार स्थानीय लोगों को ही आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ा रहा आबकारी विभाग
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में सदर बाजार की मॉडल शॉप को लेकर आबकारी विभाग नियमों की धज्जियां उड़ाने पर उतारू है। इसे मॉडल शॉप संचालक से विभाग की जुगलबंदी कहें या कुछ ओर कि मॉडल शॉप के लिए न केवल दो स्कूलों को नजरअंदाज कर दिया गया, बल्कि आरएसएस के दफ्तर और महामना मालवीय की प्रतिमा से भी पूरी तरह मुंह फेर लिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध और भाजपा जिलाध्यक्ष का मुखर विरोध इस मॉडल शॉप के आड़े आ गया और विभाग को आखिरकार इसे बंद करने के आदेश जारी करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed