फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Model and Poster Exhibition at DAV College

मॉडल एवं प्रदर्शनी से समझाया अर्थशास्त्र

Tue, 19 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Model and Poster Exhibition at DAV College
डीएवी डिग्री कालेज में कार्यक्रम मे मौजूद अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मॉडल एवं प्रदर्शनी से समझाया अर्थशास्त्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी से अर्थशास्त्र की गहराई को समझाया गया। अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार अतिथि रहे।

कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने अतिथि व्याख्यान व अर्थशास्त्र के विषयों पर पोस्टर व मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ दिनेश कुमार ने भारत में आर्थिक सुस्ती विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में आर्थिक सुस्ती की स्थिति है, मंदी की नहीं। उन्होंने अनेक सेक्टर जैसे-ऑटोमोबाइल सेक्टर और खनन उद्योग के उदाहरण द्वारा इसे समझाया। शिकागो विश्वविद्यालय के मॉडल द्वारा भी इसकी व्याख्या की। सरकार ने विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सुस्ती समाप्त करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। बैंकिंग सेक्टर व ऑटोमोबाइल सेक्टर में अनेक उपाय किए हैं। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेेय ने विद्यार्थियों को उद्यमिता व पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए विशेष जोर दिया। अर्थशास्त्र से संबंधित विषयों पर बनाए गए मॉडल में नितिन प्रथम, शालू, नीता, अपूर्वा द्वितीय, अनुष्का व मुस्कान तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार अंकिता, एनम, गुलनिदेशवर को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न पोस्टर में से अर्थशास्त्र के प्रमुख अर्थशास्त्री व उनके योगदान का पोस्टर सबसे अधिक सराहा गया तथा उसे प्रथम घोषित किया गया। व्यापार चक्र से संबंधित पोस्टर को द्वितीय व अमृत्य सेन के पोस्टर को द्वितीय तथा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को दर्शाते हुए तृतीय पुरस्कार घोषित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ अर्चना सिंघल व तनुराज का सहयोग रहा। संचालन डॉ रूही जावेद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed