फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mobile and fifty thousand looted from cloth merchant by giving lift

लिफ्ट देकर कपड़ा व्यापारी से मोबाइल-पचास हजार लूटे

Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile and fifty thousand looted from cloth merchant by giving lift
लिफ्ट देकर कपड़ा व्यापारी से मोबाइल और पचास हजार लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 21 दिसंबर की रात में अर्टिका गाड़ी सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर कपड़ा व्यापारी से मोबाइल व पचास हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाना तितावी के कस्बा बघरा निवासी अहसान हरिद्वार के कस्बा ज्वालापुर में कपड़े का व्यापार करते है। उनका परिवार बघरा में रहता है। इसी के चलते अहसान का बघरा आना जाना लगा रहता है। 21 दिसंबर की रात में वह घर आ रहे थे। वह बस से वहलना चौक पर उतरे थे। वहां खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिका कार में चार युवक वहां पहुंचे और उन्होंने बघरा छोड़ने के नाम पर लिफ्ट देकर अहसान को गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी जब पीनना बाईपास के पास पहुंची तभी गाड़ी में सवार चारों युवकों ने उन्हें धमकाते हुए उनसे मोबाइल व पचास हजार रुपये लूट लिए। उन्हें पीनना बाइपास पर उतार कर चारों बदमाश गाड़ी में फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो बदमाशों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शहर कोतवाली पुलिस ने अहसान की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed