{"_id":"6335e46af2487823d0341606","slug":"mnrega-is-suffering-due-to-corruption-manesh-gupta-muzaffarnagar-news-mrt607492472","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा मनरेगा: मनेश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा मनरेगा: मनेश गुप्ता
विज्ञापन
विकास भवन में धरना देते शांति सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शांति सेना के संरक्षक मनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मनरेगा में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जो लोग काम भी नहीं कर रहे है उनके खातों में मनरेगा के अवैध रूप से पैसे जा रहे है।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन में मनरेगा की मांगों को लेकर शांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग उठाई कि महिलाओं के जॉब कार्ड नहीं बनाए जा रहे है। जिनके 10 वर्षों से जॉब कार्ड है, उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। कानून व नियमानुसार जिन गांव में मनरेगा के तहत कार्य हुए, उनके सोशल ऑडिट तक नहीं कराया गया। उन्होंने मांग की है कि 15 दिन के भीतर महिलाओं को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए जाए। साथ ही ग्राम पंचायत भवन में बोर्ड पर काम मांगने व काम करने वालों के नाम लिखे जाए। महिलाओं को काम में प्राथमिकता दी जाए।
मजदूरी का भुगतान 15 दिन के भीतर अनिवार्य हो। जॉब कार्ड धारकों को काम ना दिए जाने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 10 नवंबर तक सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह सभी लोग 11 नवंबर को विकास भवन में ही अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस मौके पर सुरेंद्र, ठाकुर ब्रजवीर सिंह, जोगेंद्र कश्यप, कुसुम गौतम, मंजू पुंडीर, अरुण प्रकाश, निर्मला प्रजापति, सरोज पाल, इस्लामन आदि मौजूद रहे।