{"_id":"60be67568ebc3e9a23596706","slug":"mla-raided-wheat-center-with-sdm-muzaffarnagar-news-mrt5417255110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने एसडीएम के साथ गेहूं केंद्र पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने एसडीएम के साथ गेहूं केंद्र पर छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने एसडीएम के साथ गेहूं केंद्र पर छापा मारा
शाहपुर। विधायक और एसडीएम ने किसानों की शिकायत पर कस्बे में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है।
किसानों ने विधायक उमेश मलिक व एसडीएम बुढाना अजय अंबष्ट से मिलकर कस्बे में स्थित गेहूं क्रय केंद्र की शिकायत की थी। उनका कहना था कि केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, अपितु बाहरी लोगों का गेहूं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। किसानों की शिकायत पर सोमवार को विधायक ने एसडीएम के साथ गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से किसानों द्वारा की गई शिकायत के बारे में जानकारी ली, तो केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर किसानों का नियमानुसार प्रतिदिन 350 क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है । उन्होंने बताया कि किसानों को टोकन दिए गए हैं और उनका फोन नंबर लिया गया है। उनकी बारी आने पर कॉल कर बुलाया जाता है। एसडीएम ने किसानों को दिए गए टोकन की रिकॉर्ड के अनुसार जांच की तो पाया कि किसानों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन के मुताबिक टोकन वितरित नहीं किए गए हैं। केंद्र पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम ने सारे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि जांच की जा रही है। यदि अनियमितता सही मिलती है तो केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । विधायक ने केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि वह नियमानुसार किसानों को गेहूं खरीदे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान गांव काकड़ा , उमरपुर , रसूलपुर जाटान , दुल्हेरा आदि गांवों के किसान मौजूद रहे।