फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mistry dies in car collision, two nephews injured

सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत, दो भतीजे घायल

Thu, 02 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mistry dies in car collision, two nephews injured
मोरना में हादसे में मरने वाले मिस्त्री पप्पू के परिजनों को सांत्वना देते लोग। - फोटो : KHATAULI
कार की टक्कर में मिस्त्री की मौत, दो भतीजे घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। रात्रि में मोरना गांव में सड़क किनारे सो रहे साइकिल मिस्त्री को एक कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में वही बुग्गी पर सो रहे मृतक के दो छोटे भतीजे भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार बरामद कर पीड़ित परिजनों की ओर से कार चालक मोरना निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोरना निवासी पप्पू (25) पुत्र लोभीलाल साइकिल का मिस्त्री था। सड़क पर ही उसका मकान और दुकान है। बुधवार रात्रि वह सड़क किनारे दुकान के बाहर सो रहा था। पास में ही दोनों भतीजे दस साल का सोनू और आठ साल का काला भी सो रहे थे। मोरना पुलिस चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात जानसठ -मोरना मार्ग की ओर से मोरना निवासी दीपक यादव कार से आ रहा था। तेज गति होने के कारण कार सड़क किनारे खड़ी बुग्गी में टकरा गई। टक्कर लगने के कारण बुग्गी हवा में उछलते हुए चारपाई पर सो रहे पप्पू और बच्चों को चपेट में लेकर नाले में जाकर गिरी। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। पप्पू की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने घायल को एंबेलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के साथ आया कार चालक मौत की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल से भाग गया। मृतक के भाई मिंटू ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई पीतम, मिंटू, नीटू माता संतरी और बहन मौसम का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम परिजनों ने शुकतीर्थ श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed