फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mistake of love, 35 km distance even in last journey

Muzaffarnagar News: मोहब्बत की खता, अंतिम यात्रा में भी 35 किमी का फासला

Sat, 23 Aug 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mistake of love, 35 km distance even in last journey
मंसूरपुर। बिछड़ने के डर से बेगराजपुर के अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने चंडीगढ़ के होटल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मौत के बाद भी दोनों को अपने गांव की मिट्टी नसीब नहीं हुई। प्रेमिका का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ में हुआ जबकि परिजनों ने अरशद को पीनना गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया। दोनों गांव के बीच करीब 35 किमी का फासला है।
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमिका के परिजन बृहस्पतिवार देर रात शव को लेकर अपने गांव नहीं गए। परिचितों और रिश्तेदारों के साथ सीधे शुकतीर्थ पहुंचे। यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को परिजन अपने गांव वापस लौट गए। जबकि अरशद का पोस्टमार्टम देरी से हुआ। उसके शव को भी गांव नहीं ले जाया गया। उसकी बहन की ससुराल के गांव पीनना के कब्रिस्तान में दोपहर बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे। तनाव को देखते हुए बेगराजपुर, शुकतीर्थ और पीनना में पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन

दोनों परिवार अंतिम संस्कार के बाद अपने-अपने घर चले गए। बेगराजपुर में पुलिसबल तैनात है। बेगराजपुर में अरशद के घर पर ताला लटका हुआ है। परिजन अभी तक अपने गांव नहीं लौटे है। मुस्लिम बस्ती में पुलिस ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed