{"_id":"601ee2138ebc3ed1ae087b60","slug":"mission-indradhanush-will-start-in-the-district-from-february-23-muzaffarnagar-news-mrt5240958175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 23 फरवरी से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 23 फरवरी से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सघन मिशन इंद्रधनुष जनपद में 23 फरवरी से शुरू होगा। नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित रह गए दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस विशेष अभियान में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम ने बताया कि सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन एवं अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। नियमित टीकाकरण के साथ मिशन इंद्रधनुष के जरिए टीकाकरण कवरेज को बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से मिली गाइड लाइन के मुताबिक प्रथम चरण में 23 फरवरी के अलावा एक और दो मार्च को टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण 23 मार्च, पांच अप्रैल और छह अप्रैल को चलाया जाएगा। अभियान से पहले आठ फरवरी को जनपद स्तरीय संवेदीकरण और फिर नौ और 10 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण किया जाएगा। 11 से 16 फरवरी आशा कार्यकर्ता हेड काउंट सर्वे कर लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगी और फिर 17 से 19 फरवरी तक माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। माइक्रो प्लान और लाभार्थियों की सूची की समीक्षा 20 फरवरी को राज्य स्तर पर की जाएगी।
यह टीके लगेंगे अभियान में
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन-ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका भी लगाया जाएगा।