फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing youth's body found lying in the field

लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला

Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found lying in the field
कोतवाली में हंगामा करते लोगों को समझाते इंस्पेक्टर योगेश शर्मा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। घ्याना गांव से लापता युवक का शव नौ दिन बाद एक खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। उसके चेहरे को ईंटों से बुरी तरह कुचला गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित कई लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घ्याना गांव निवासी तेलूराम के पुत्र पंकज कुमार (27) को गांव का ही संदीप आठ नवंबर को घर से बुलाकर ले गया था। पंकज साइकिल पर उसके साथ गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार को गन्ने की कटाई के दौरान एक ग्रामीण की नजर सुमित त्यागी के खेत में खड़ी साइकिल पर पड़ी। कुछ ही दूरी पर उसे शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख उसने शोर मचा दिया। शव मिलने की सूचना से काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था और उसमें कीड़े चल रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंचे तेलूराम ने उसकी शनाख्त पंकज के रुप में की। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि 13 नवंबर को पंकज की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामले में मृतक के पिता तेलूराम की तहरीर पर गांव निवासी संदीप व उसके कुछ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ईंटों से कुचल कर पंकज की हत्या की गई है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि एक महिला से अनैतिक संबंधों के चलते पंकज की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया कोतवाली में हंगामा
घर से लापता युवक का शव मिलने के मामले में मंगलवार की देर शाम मृतक की परिजन महिलाएं व पुरुष कोतवाली पहुंचे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इतना ही नहीं वह पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी के परिजनों को अपनी सुपुर्दगी में देने की जिद पर अड़े थे। बाद में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed