फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing lover couple from Muzaffarnagar committed suicide in Chandigarh

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से लापता प्रेमी युगल ने चंडीगढ़ में जान दी

Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Missing lover couple from Muzaffarnagar committed suicide in Chandigarh
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) /चंडीगढ़। गांव बेगराजपुर से संदिग्ध हालात में लापता हुए अरशद (21) और दूसरे समुदाय की कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (17) ने चंडीगढ़ के होटल में जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। दोनों की ओर से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


बेगराजपुर में 18 अगस्त को नाबालिग छात्रा अपने घर से घासीपुरा के स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर तक वापस नहीं आने पर तलाश किया गया लेकिन परिजनों को छात्रा नहीं मिली। पिता ने गांव के ही अरशद के खिलाफ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि दोनों ने चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास दड़वा के होटल गोल्डन इन में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। सुबह 4:30 बजे होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। दोनों को सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल में पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके परिवार उन दोनों की शादी के खिलाफ थे, जिसके कारण वे यह कदम उठा रहे हैं। सुसाइड नोट पर लिखे नंबर के आधार पर परिजनों को पुलिस ने जानकारी दी। मंसूरपुर पुलिस और दोनों के परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। अरशद क्षेत्र की फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि गांव से दोनों के लापता होने के बाद से ही पुलिस उनकी परिजनों के साथ मिलकर तलाश कर रही थी और गांव में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed