{"_id":"5e52ca5f8ebc3ef3f51dc913","slug":"minister-of-state-kapil-dev-agrawal-distributed-certificates-muzaffarnagar-news-mrt470506880","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार दिलाने में कौशल विकास की बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार दिलाने में कौशल विकास की बड़ी भूमिका
विज्ञापन
कौशल विकास के प्रमाण पत्र वितरित करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार दिलाने में कौशल विकास की बड़ी भूमिका
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में कौशल विकास मिशन की बड़ी भूमिका है। राज्यमंत्री यहां ट्रेनिंग प्राप्त कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने वाले युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत बामनहेड़ी में संचालित सेंटर पर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण पाने वाले अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों ने रिटेल मैनेजमेंट में मल्टीनेशनल कंपनी में रोजगार पाया है। प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी का मिशन सफल हो रहा है। देश के बेरोजगार युवाओं को ट्रेंड करने का उनका सपना साकार हो रहा है। इससे समाज और देश दोनों मजबूत होंगे। अच्छी ट्रेनिंग के बाद दुनिया के दूसरों देशों में भी रोजगार के अवसर खुलेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला बार संघ अध्यक्ष नसीर अहमद काजमी, सचिव प्रदीप मलिक रहे। कंपनी की सीईओ रेखा सिंह, एचओडी भानू प्रताप सिंह ने विचार रखे। अधिवक्ता शिवराज त्यागी, सतीश लाटियान, मनु मलिक, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रमन सिंह, महफूज खां, ब्रजभूषण त्यागी, सुरेंद्र मैनवाल, सुखपाल सैनी, विनय राणा, राम अवतार, आशीष त्यागी, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।